फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आढ़तियों को सता रहा धान खराब होने का डर

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसमंडी समिति में इन-दिनों आढ़तियों को धान खराब होने का डर सता रहा है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश के चलते तिरपाल में भी पानी को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों मंडी समिति में 30 से 40 हजार क्विंटल धान पहुंच गया। मंडी में चारों ओर धान की आवक प्रभावित होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
हाथरस : तिरपाल से ढके धान के चारों तरफ भरा पानी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में इन-दिनों आढ़तियों को धान खराब होने का डर सता रहा है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश के चलते तिरपाल में भी पानी को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों मंडी समिति में आया हजारों क्विंटल धान अभी मिलों तक नहीं पहुंचा है। आढ़तियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में धान का अधिक उत्पादन होता है। बीते दिनों मंडी समिति में 30 से 40 हजार क्विंटल धान पहुंच गया। धान के पहुंचने के अगले दिन शुक्रवार की रात से बारिश की शुरुआत हो गई। आढ़तिया धान को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल आदि डाल दिए। आढ़तियों ने सोचा कि मौसम खुलने के साथ धान मिलों भेजेंगे। अब कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण धान मंडी से बाहर नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों द्वारा धान को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल व टिनशेड का सहारा ले रहे हैं, ताकि धान बचा रहे। मंडी में चारों ओर धान की आवक प्रभावित होने से सन्नाटा पसरा हुआ है। पल्लेदार भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। उनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें