संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
खेत की रखवाली कर रहे किसान पर आवारा सांड़ ने हमला बोल दिया। उसे पटक-पटक कर सांड़ ने बुरी तरह से घायल कर दिया। किसान की चीख सुनकर ग्रामीण भागे। लहूलुहान किसान को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसका उपचार किया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर निवासी पवन पुत्र किशनवीर रात को आवारा सांड़ों से अपने खेतों की रखवाली कर रहा था। इसी बीच वहां पर आए एक सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया और उसे अपने सींगों पर उठाकर नीचे पटक दिया।
सांड़ के हमले से घायल किसान की चीख सुनकर गांव के लोग उसे बचाने के लिए भागे। जैसे-तैसे उसे सांड़ ने बचाया। घायल को उसके परिवार के लोग देर रात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे उपचार दिया गया।