फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बचपन का स्वांग और नौटंकी अब तक आ रहा काम

विज्ञापन
हाथरस : फिल्म अभिनेता संजय स्वराज के साथ संजय ग्रोवर व विक्की अग्रवाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस में बचपन में किया गया स्वांग और नौटंकी अब फिल्म इंडस्ट्रीज में काम आ रहा है। हाथरस की नौटंकी अभिनय की पहली पाठशाला थी। ये बातें फिल्म अभिनेता संजय स्वराज ने अपने मित्र संजय ग्रोवर के निवास पर पत्रकारों से वार्ता में कही। इससे पूर्व शहर आगमन पर उनका स्वागत किया गया।
संजय ने बताया कि वह बचपन में हाथरस में स्वांग और नौटंकी में अभिनय करते थे। उन्होंने कहा कि यहां की स्वांग व नौटंकी विधा को सरकार ने प्रोत्साहित नहीं किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिल्मी जगत में हर तरीके का आदमी है। वहां अब यह चुनौती है कि किसी फिल्म या धारावाहिक में हमारे किसी देवी-देवताओं का अपमान न हो। ऐसा कोई या कुछ ना हो, जोकि टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़ा हो। अब काफी संख्या में कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में हैं। ऐसे में नए कलाकारों को बेहद उम्दा अभिनय करना पड़ेगा, जिससे कि उनकी पहचान बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता कपूर के प्रसिद्ध सीरियल कसौटी जिंदगी की में संजय स्वराज अहम किरदार निभा चुके हैं। वह हाथरस के ही रहने वाले हैं। संजय ने बताया कि वह फिल्म मंगल पांडे, मुसाफिर, गंगाजल, अपहरण, अतिथि तुम कब आओगे आदि फिल्मों में काम चुके हैं। इसके अलावा सीरियल कसौटी जिंदगी, नामकरण, जमाई राजा, ऊ नम: शिवाय में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हाल में ही टोकन द ट्रेजर फिल्म में अभिनय किया है। इस मूवी का निर्माण अनूप जलोटा ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें