फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: परिवार वाले शादी में गए, चोरों ने किया घर साफ

विज्ञापन
हाथरस: इगलास रोड पर एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
शादी समारोह में गए थे गृहस्वामी, लौटे तो टूटा था घर का ताला
विज्ञापन

70 हजार नकदी समेत सोने, चांदी के जेवरात व कीमती सामान चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। एक शादी समारोह में शामिल होने गए इगलास रोड निवासी युवक के घर से चोरों ने 70 हजार रुपये नकदी और गहने चुरा लिए। गृहस्वामी जब देर रात शादी समारोह से लौट कर आए तो घर का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। शोरगुल सुन कर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
भिक्कोमल गुप्ता पुत्र स्व. बाबूलाल गुप्ता निवासी तोछीगढ़ थाना इगलास जनपद का अलीगढ़ कोतवाली चौराहे पर दुकान है। उनका मकान इगलास रोड सासनी पर है। भिक्कोमल के भाई भी सासनी में रहते है। उनके बेटे की शादी थी। भिक्कोमल अपने मकान का ताला बंद कर बृहस्पतिवार की देर शाम अलीगढ़ रोड़ स्थित एक मैरिज होम में गए थे। वहां से आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। ताला टूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत के ऊपर बने झीने का पत्थर निकला हुआ था। चोर अलमारी एवं बक्से में रखे कीमती सामान, 4 जोड़ी तोड़िया, दो चांदी के सिक्के, 2 जंजीर सोने की, झाले 2 जोड़ी व अन्य सामान गायब थे। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें