फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शादी समारोह में गया परिवार, पीछे से घर साफ कर ले गए चोर

विज्ञापन
सादाबाद: शादी वाले घर में चोरी के बाद खुली अलमारी में सामान को देखते लोग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद कस्बे में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर यहां से गहने और नकदी ले उड़ेे। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल की।
जानकारी के मुताबिक, मौ. चावड़वाला में जाविद पुत्र बाबू खां का मकान है। जाविद का पूरा परिवार गुरूवार को अछनेरा में एक शादी समारोह में गया हुआ था। मकान का ताला बाहर से बंद था। इसी दौरान गुरूवार की रात ही चोरों ने मकान के ताले चटका दिए और मकान को खंगाल कर गहने नकदी पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाविद के परिजनों के मुताबिक, जब वह घर वापस आए तो ताले टूटे हुए थे, घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोर घर से करीब ड़ेढ लाख रूपये के गहने और 90 हजार रूपये की नकदी ले उड़े। सूचना पुलिस को भी दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की तहरीर भी कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें