न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का शनिवार को चुनाव और जिला सम्मेलन का आयोजन बागला इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विशाल आनंद मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया ने की। इस मौके पर शैक्षिक उन्नयन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। सम्मेलन की शुरुआत बिजेंद्रनाथ चतुर्वेदी व डॉ. दिलीप आमोरिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा का पूरा कार्यक्रम शिक्षार्थी केंद्रित होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि विद्यालयों में शिक्षकों की गरिमा एवं सम्मान शिक्षा अधिकार एवं प्रबंधीकरण को बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर आय-व्यय का ब्योरा डॉ. देवेंद्र शर्मा ने प्रस्तुत किया। सूरजपाल सिंह ने संगठन की वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विशाल आनंद ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप आमौरिया, जिला उपाध्यक्ष देवीचरण सिंह, रनवीर सिंह, आशीष दुबे, रामवीर सिंह, योगवीर सिंह को बनाया गया। महिला इकाई की जिलाध्यक्ष प्रीतिका शर्मा, जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला संयुक्त मंत्री सुभाष चंद्र वर्मा, संजय ठाकुर, योगेंद्र कुमार, प्रवीन कौशिक, अमित कुमार को बनाया गया। महिला जिला मंत्री निर्मला देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद्र, जिला अंकेक्षक महेश चंद्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुश कटारा, शकील अहमद, नीरज कुमार, छोटे लाल, सीपी सिंह, गजेंद्र सिंह, गौरव पाठक, अजय शर्मा, दानवीर सिंह, माधुरी गौतम, संजय कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, रेनू शर्मा, मुकेश कुमार, मुनेश पाठक को बनाया गया।