फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: राजा मान सिंह की हत्या के विरोध में पूरा हाथरस रहा था बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भरतपुर के राजा मानसिंह हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र आर्य ने हर्ष व्यक्त किया है।
पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 21 फरवरी 1985 में वह भारतीय जनता पार्टी हाथरस के शहर अध्यक्ष थे। जब यह जानकारी मिली की भरतपुर के राजा मानसिंह वह उनके सहयोगी सुमेर सिंह की कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के आदेश पर पुलिस द्वारा हत्या करा दी गई है। तब उन्होंने तांगे में माइक लगाकर हाथरस बंद का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य के मुताबिक हाथरस बंद के आह्वान को जनता जनार्दन का पूर्ण सहयोग मिला था। दूसरे दिन 22 फरवरी 1985 को पूरा हाथरस बंद रहा था। मानसिंह वह उनके परिवार के प्रति ब्रज क्षेत्र के लोगों में विशेष श्रद्धा थी। उन्होंने अदालत के इस फैसले पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें