फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मोहल्ला कक्षा में बैठी छात्रा पर कुत्ते ने बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय बंद हैं। विभाग के आदेश पर मोहल्ला कक्षा के लिए शिक्षक घर-घर जाकर छात्रों और अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं और शिक्षा दे रहे हैं। कोटा गांव में मोहल्ला कक्षा में बैठी छात्रा पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसे काट लिया। इसके बाद शिक्षिका बच्ची को खुद अस्पताल लेकर पहुंची और कुत्ता काटे का इंजेक्शन लगवाया।
बीआरसी हतीसा मुरसान के गांव कोटा में जब शिक्षक और शिक्षामित्र मोहल्ला कक्षा लेने गए तो कक्षा दो की छात्रा को कक्षा लेते समय कुत्ते ने हमला बोलकर घायल कर दिया। शिक्षामित्र रजनी देवी तुरंत छात्रा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंचीं। वहां डॉक्टरों ने छात्रा का उपचार किया और एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। शिक्षकों ने मांग की है कि विद्यालय के शिक्षकों को मोहल्ला कक्षा लेना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षकों में भय का माहौल है। शिक्षकों का कहना है कि मोहल्ला कक्षा से अच्छा है कि विद्यालय खुलवाकर रोस्टर के अनुसार शिक्षण कार्य करवाए जाए, जिससे छात्रों को सुचारु रूप से शिक्षा मिल सके। शिक्षकों ने बताया अधिकतर छात्रों के पास की की पेड मोबाइल फोन हैं, जिससे वह ऑनलाइन कक्षा भी नहीं ले पा रहे हैं। लिहाजा नियमित रूप से विद्यालय खुलवाकर विद्यार्थियों को शिक्षा दिलवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें