फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार से किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
हाथरस : मृतक किशोर का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में जानलेवा बुखार का कहर थम नहीं रहा। बुधवार की रात को क्षेत्र के गांव नगला मनी में एक 14 वर्षीय किशोर की बुखार से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
गांव नगला मनी निवासी 14 वर्षीय अमन कुमार पुत्र भरत सिंह को रविवार को बुखार आया था। परिजनों ने उसका इलाज सादाबाद और सहपऊ के कई अस्पतालों में कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ में दो अस्पतालों में उसे भर्ती नहीं किया गया। परिजन उसे अलीगढ़ के ही किसी तीसरे अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसे भर्ती किया गया। इस अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान ही बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि अमन की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा शव को गांव में लाया गया। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। गमगीम माहौल में किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें