फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दिल्ली से गांव आया शव तो ग्रामीणों ने किया विरोध, जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
हाथरस: गांव परताप में दिल्ली से युवक का शव आने पर मौजूद पुलिस व लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव परताप में दिल्ली से युवक का शव लेकर उसकी पत्नी पहुंची तो ग्रामीणों ने इस बात का विरोध किया। ग्रामीणों को यह शक था कि इस युवक की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरी जांच पड़ताल के बाद ग्रामीणों ने शव को गांव के अंदर जाने दिया।
इगलास रोड स्थित गांव परताप निवासी 40 वर्षीय रवी उर्फ टिंकू पुत्र महेंद्रपाल गाजियाबाद में पिछले कई साल से रह रहा था। वहां पर वह सब्जी का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया था। मंगलवार को उसकी हालत गंभीर होने पर पत्नी उसे वहीं अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को फोन पर दी और शव को एंबुलेंस में रखकर हाथरस के लिए चल दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि फोन पर हुई वार्ता के दौरान उसने अनजाने में अपने पति की मौत कोरोना के कारण होने की बात कह दी। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। जानकारी होने पर बुधवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी जांच पड़ताल की, जिसमें कोरोना से मौत की बात सही नहीं पाई। महिला ने यह बात भी स्वीकार की कि उसने हड़बड़ी में खुद को और अपने पति को कोरोना पॉजीटिव बता दिया था, जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी। जांच पड़ताल के बाद गांव के लोगों ने टीम से जानकारी ली, जिसके बाद वह शांत हुए और फिर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
पूरी रात पत्नी शव को लेकर गांव के बाहर बैठी रही एंबुलेंस में
हाथरस। मृतक की पत्नी मंगलवार की रात्रि में शव को एंबुलेंस से लेकर गांव पहुंच गई। वह मृतक के शव को लेकर एंबुलेंस में बैठी रही, लेकिन कोरोना से मौत के शक के चलते ग्रामीणों ने एंबुलेंस को गांव के अंदर नहीं घुसने दिया। बाद में जब पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची और कोरोना पॉजिटिव की बात गलत पाई गई।
विज्ञापन

मौत अगर कोरोना से होती तो अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को शव को सौंपा नहीं जाता। हमारी टीम गांव परताप गई थी। पूरी जांच पड़ताल के बाद यह बात निकलकर आई कि मृतक हार्ट का मरीज था। हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें