हाथरस: शहर के बाजारों के जाने बाले रास्ते पर बांस मंडी में लगा बैरियर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन के चलते सुबह बाजार खुले तो दोपहर 11 बजे के बाद फिर सन्नाटा छा गया। पुलिस ने वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था भी कर रखी है। ऐसे में पुलिस ने शहर के अंदर वाहनों को सुबह के समय में भी नहीं घुसने दिया।
लॉकडाउन में सुबह सात बजे स दोपहर 11 बजे तक बाजार खुलने की छूट है। ऐसे में जब सुबह सात बजे बाजार खुले तो लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ पड़ी। लोगों ने इस दौरान जमकर खरीददारी की। पुलिस भी इस दौरान निगरानी करती रही। तदुपरांत लोग अपने घरों में पहुंच गए। दोपहर 11 बजे के बाद जो दुकानें खुली, उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। पुलिस ने बैरियर लगाकर इस अवधि में भी भारी वाहनों के अंदर नहीं घुसने दिया। दोपहर 11 बजे के बाद शहर में सन्नाटा छा गया। शहर में पुलिस गश्त करती रही।
सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए लोग
हाथरस। लॉकडाउन के दौरान बाजार, बैंक, गैस एजेंसी, जन सेवा केंद्र आदि पर भीड़ उमड़ी लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। लोगों को लगातार यही समझाया जाता है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें लकिन लोग इसे भूल गए।
हाथरस: शहर के प्रमुख बाजारों में खरीददारी के लिए लगी भीड़।- फोटो : HATHRAS