फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भुगतान न होने पर कोर्ट ने किया लोनिवि का खाता कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का एक करोड़ 40 लाख रुपये का बकाया भुगतान जब लोनिवि ने नहीं किया तो उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। अब कोर्ट के आदेश पर लोनिवि का खाता कुर्क हो गया है। खाता कुर्क होने से जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
वर्ष 2011-12 आशीष शर्मा ने एक सड़क का निर्माण कराया था। उस समय नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा लोनिवि में ठेकेदारी करते थे। सड़क निर्माण के बाद लोनिवि द्वारा किन्हीं कारणवश भुगतान नहीं किया गया। इस पर उन्होंने अधिकारियों के चक्कर भी लगाए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली तो उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। अब हाईकोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए लोनिवि के खाते को कुर्क कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण अफसरों से लेकर कर्मियों तक को वेतन नहीं मिल पा रहा है। कर्मी इन-दिनों खासे परेशान हैं। साथ ही जिले में चल रहे सोखना पुलिया, इगलास रोड और अन्य विकास कार्यों में भी वित्तीय संकट पैदा हो गया है। जिले में विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लोनिवि के एक्सईएन आनंद कुमार का कहना है कि वर्ष 2011-12 में आशीष शर्मा ने एक सड़क निर्माण कराया था। इस सड़क का एक करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान होना था। अब कोर्ट के आदेश पर खाता कुर्क हो गया है। इस कारण वित्तीय रोक लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें