फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छिपकली पड़े दूध की चाय पीने से बिगड़ी तीन की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे गांव ढकपुरा में दूध और चाय पीते ही एक परिवार के तीन सदस्यों की हालत अचानक बिगड़ गई। पिता ने दूध को बारीकी से देखा तो उसमें छिपकली निकली। इसके बाद तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार मिलने के बाद तीनों को स्वास्थ्य लाभ हुआ।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी दिनेश सैनी की पत्नी रेनू सैनी ने दूध गर्म करने के बाद अपने छ साल के बेटा आदित्य सैनी को पीने के लिए दे दिया। उसी दूध से चाय बनाकर बेटी पायल सैनी व स्वयं ने पीली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी और उल्टी व चक्कर आना शुरू हो गए। यह देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। जब चाय और दूध को देखा तो उसमें मरी हुई छिपकली निकली। उसको देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें