फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में सभासदों ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में जिला प्रशासन का पुतला दहन करते सभासद। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में धरना दे रहे सभासदों ने बुधवार को नगर पालिका परिसर में जिला प्रशासन का पुतला फूंका। सभासदों ने जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचारियों के दबाव में कार्य करने और दोषियों पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया। सभासदों के धरने को बुधवार को 50 दिन पूरे हो गए।
सभासदों ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण बंद करो, जिला प्रशासन मुर्दाबाद और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करो के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि मोदी और योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार हुआ है। वह इसके विरोध में 50 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। सभासदों ने कहा कि नगर पालिका में फर्जी सफाई कर्मचारियों को दर्शाते हुए करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। साक्ष्यों के साथ शिकायत के बाद भी इन भ्रष्टाचारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्या यह नगर पालिका में भ्रष्टाचार नही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन किस दबाव में इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सभासद प्रदीप शर्मा, श्रीभगवान वर्मा, निशांत उपाध्याय, नारायणलाल, वीरेंद्र माहौर, राजेंद्र गोयल, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें