हाथरस: प्रधानमंत्री की अपील पर हाथरस में दीपक जलाकर गो कोरोना की आकृति बनाते नगर पालिकाध्यक्ष और
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना को लेकर पीएम की अपील पर रविवार की रात 9 बजे लोगों ने आतिशबाजी के साथ दीपक और मोमबत्ती जलाई। इस दौरान लोगों ने अपने लाइट बंद कर दी और दीपक व मोमबती से घरों को रोशन किया। काफी लोगों ने टार्च आदि भी चलाई। सभी लोग पीएम की अपील पर एकजुट दिखे।
रविवार की रात को जैसे ही नौ बजे, वैसे ही लोगों ने अपने घरों की बॉलकानी, छत,दरवाजे पर मोमबती व दीपक जलाए। काफी लोगों ने टार्च आदि से रोशनी की।
इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी चलाई। दीपक और मोमबत्ती जलाने से पहले लोगों ने अपने घरों की बिजली गुल कर दी। रात्रि 9 बजे से यह सिलसिला शुरू हो गया और कुछ देर तक जारी रहा। वहीं बिजली महकमे के अधिकारी बिजलीघरों पर मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारी मानिटरिंग करते रहे।