फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सत्संग में आई महिला के शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भोले बाबा के सत्संग में बीमार हुई महिला की जिला अस्पताल में मौत के बाद उसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी से आए परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सासनी में हाथरस रोड पर चल रहे भोले बाबा के सत्संग में बुधवार को पांच महिलाएं गर्मी के कारण बीमार हो गईं थीं। इन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था। एक महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। चार महिलाओं को जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया था। इनमें से एक अज्ञात थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान अज्ञात महिला की देर रात को मौत हो जाने पर शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया था। शुक्रवार को पचपेड़ा थाना निगहसन लखीमपुर खीरी से आए लोगों ने महिला के शव की शिनाख्त रघुरा पत्नी जगदीश के रूम में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजन शव लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें