फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सराफ को तमंचे की बट से घायल कर लाखों के जेवरात लूटे

विज्ञापन
पीड़ित भूदेव प्रसाद। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

मई-खंदौली मार्ग पर शुक्रवार की शाम को दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों तमंचे की बट मारकर सराफ को घायल कर दिया और लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। सराफ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना के वक्त सराफ दुकान बंद कर आगरा के खंदौली से अपने घर बिसावर जा रहा था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
बिसावर निवासी भूदेव प्रसाद पुत्र माधौ सिंह खंदौली में सराफ की दुकान करते हैं। वह शुक्रवार की शाम भूदेव प्रसाद बाइक पर सवार होकर खंदौली से बिसावर जा रहे था। मई-खंदौली मार्ग पर गांव कंजौली के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। तमंचे की बट मारकर उनके हाथ से जेवरात का थैला छीनकर फरार हो गए। सराफ मौके पर चीखता चिल्लाता रह गया। स्थानीय लोगों की मदद से वह पुलिस चौकी गोविंदपुर पहुंच गया। सादाबाद पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में भूदेव प्रसाद ने बताया कि अपाचे और एफजेडएस बाइक पर सवार छह बदमाश थे। उन्होंने उसके सिर में तमंचे की बट मारकर उसके हाथ से थैला छीन लिया। थैले में करीब 300 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के जेवरात थे। घटना के बाद बदमाश कहां फरार हो गए। उन्हें कुछ पता नहीं चला। जानकारी होते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी। कई प्रमुख स्थानों पर चेकिंग भी की गई, लेकिन बदमाश तब तक पुलिस की पहुंच से दूर निकल चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लूट के संबंध में लोगों से पूछताछ भी की। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बिसावर के रहने वाले सराफ से जेवरात का थैला लूटा गया है। बदमाशों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें