फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाजरा के खेत में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, समाजसेवियों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा रोड बाईपास के निकट बाजरे के खेत में मिले युवक के शव की 72 घंटे के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की शिनाख्त नहीं होने एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था ने धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि 10 जून को एक अज्ञात युवक का शव कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा के एक खेत में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। 72 घंटे तक शिनाख्त न होने के कारण शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवियों ने पत्थर वाली स्थित श्मशान घाट पर अंतिम श्मशान कर दिया। मौके पर सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान, प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एडीएचआर, समाजसेवी सुनीत आर्य, जितेंद्र कुमार, बंटी भाई कपड़े वाले एवं कांस्टेबल संजीव कुमार, होमगार्ड प्रेमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें