फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कांवड़ियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किए थे प्रशासन ने

विज्ञापन
हाथरस : शिविर का निरीक्षण करते डीडीओ अवधेश सिंह व शिविर पर कांवड़ लेकर खडे़ कांवड़िया। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि में भीषण सड़क हादसे में हुई छह कांवड़ियों की मौत से पहले स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर कोई प्रबंध नहीं किए थे। कांवड़ियों के लिए न तो हेल्थ पोस्ट बनाए गए और न ही उनकी सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए गए। पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग भी नहीं कर रहीं। भीषण दुर्घटना में घायल कांवड़िया आधा घंटे तक बीच सड़क पर तड़पते रहे और तब उन्हें पुलिस व एंबुलेंस की सहायता मिली।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए थे कि इन कांवड़ियों की सुविधा के लिए हेल्थ शिविर लगाए जाएं। गर्मी के मौसम के चलते शिविर लगाकर पानी की सुविधा होनी चाहिए। इसके अलावा जहां से श्रद्धालु कांवड़ लेकर गुजरें, वहां पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग पर रहेंगी। इन निर्देशों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि में जब भीषण हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई तो यह बात सामने आई कि प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए, अलबत्ता सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर मार्ग परिवर्तित करने के आदेश जरूर दिए थे, लेकिन अन्य मार्गों पर कोई व्यवस्था नहीं है। रात्रि में जब दुर्घटना हुई तो भी आधा घंटे बाद पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। संवाद
विज्ञापन

शासन-प्रशासन और पुलिस की तरफ से कांवड़ियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रात्रि में पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन कांवड़ियों के साथ चल रहे हैं। छोटी-छोटी संख्या में कांवड़िया चलते हैं तो हर समूह के साथ ऐसा कर पाना संभव नहीं हो पाता है।
-राजीव कृष्ण, एडीजी आगरा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें