हाथरस : हनुमान पुलिस चौकी पर कांवड़ियों का हालचाल पूछते पुलिस अधीक्षक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार की रात्रि में सादाबाद में हुए हादसे के बाद एसपी विकास कुमार वैद्य ने श्रावण मास व कांवड यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल की चेकिंग करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने थाना सासनी क्षेत्रांतर्गत हनुमान जी चौकी पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए ठहरने एवं सूक्ष्म जलपान के लिए बनाए जा रहे टेंट का निरीक्षण किया। एसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने व ड्यूटियों को समय-समय पर चेक करने एवं मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। संवाद