न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कॉलेज पढ़ने जा रही एक दुष्कर्म पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपियों ने फिर छेड़छाड़ कर दी। इसे लेकर वहां हंगामा हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि करीब छह महीने पहले कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
अब तीनों जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। आरोप है कि दुष्कर्म पीड़िता किशोरी बृहस्पतिवार को पढ़ने जा रही थी। इस बीच दुष्कर्म के आरोपी आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद