हाथरस : गांव थरौरा के स्कूल में मौजूद छुट्टा गोवंश। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
छुट्टा पशुओं व आवारा गोवंश की समस्या से किसान बेहद परेशान हैं। रविवार को गांव थरौरा में ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंश को पकड़कर परिषदीय स्कूल में कैद कर दिया, जिसके बाद सभी ग्रामीणों के सहयोग से इन्हें गोशाला भेजा गया। भारतीय किसान यूनियन के नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छुट्टा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन पशुओं को गोशाला भेजने के उद्देश्य से ही इन्हें स्कूल में कैद किया गया था। इस दौरान वीरेश यादव, हाकिम सिंह, रामेश्वर सिंह, राघवेंद्र सिंह, सोनू आदि थे। संवाद