फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली की मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर की हुई गवाही

विज्ञापन
हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते न्यायालय में जाती सीबीआई की टीम व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की न्यायालय में ऑनलाइन पेशी हुई। सफदरजंग अस्पताल दिल्ली की मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर की गवाही भी न्यायालय में हुई। न्यायालय ने जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के अधीक्षक सहित दो लोगों को तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। कुछ दिन बाद उसकी मौत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हो गई थी। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। विपक्ष ने इस मामले में योगी सरकार को घेरा था। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी और चार आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। यह चारों आरोपी बिटिया की मौत से पहले से ही अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस मामले में फिर सुनवाई हुई। चारों आरोपियों की विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में ऑनलाइन पेशी हुई। वहीं न्यायालय में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली की मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर सत्यावीरी देवी की गवाही हुई। न्यायालय ने जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (चिकित्सा अधीक्षक) के अलावा विनय शर्मा निवासी ककोड़ी, चंदपा को तलब किया है। न्यायालय में सीबीआई की ओर से अधिवक्ता अनुराग मोदी, बिटिया पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमरोत्रा व अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर एडवोकेट मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें