न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव मढ़ा भोज निवासी एक उपभोक्ता के बैंक खाते से साइबर ठगों ने दस हजार रुपये उड़ा दिए। मामले में साइबर सेल में शिकायत दी गई है।
पीड़ित किशन लाल ने बताया है कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। रविवार को उसके खाते से किसी अज्ञात शातिर ने दस हजार रुपये पार कर दिए।
मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद उसे जानकारी हुई। इसके बाद उनके बेटे मुनिकेश पचौरी ने खाता बंद करा दिया। इसके संबंध में बैंक को भी सूचना दी गई है। साइबर सेल में शिकायत देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद