फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला दस हजार का इनामी पुलिस ने धरा

विज्ञापन
हाथरस: दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त चोरी, लूट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पिछले दिनों इन घटनाओं के खुलासे में अभियुक्त के यहां से चोरी का माल भी पुलिस ने बरामद किया था। अब इसे मधुगढ़ी स्थित इसी के घर से गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी बदमाश सलीम पुत्र हलीम निवासी मधुगढ़ी नई दिल्ली इगलास अड्डा को उसी के घर से रात करीब सवा बजे गिरफ्तार किया। इसे लेकर रविवार की दोपहर को खुलासा किया गया। जिसे लेकर एएसपी सिद्घार्थ वर्मा ने बताया कि अभियुक्त सलीम शामिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध नकबजनी, माल बरामदगी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सलीम द्वारा अपने साथियों रिहान उर्फ जिशान पुत्र सलीम निवासी फलमंडी बुलंदशहर, गुड्डू पुत्र नन्हे निवासी बड्डू नगर मस्जिद कोतवाली नगर कासगंज, आरिफ उर्फ सद्दाम पुत्र सरीफ व नसरुद्दीन पुत्र मंसूद निवासी पत्थर वाली रोड इगलास अड्डा हाथरस के साथ मिलकर 29 अक्तूबर 2019 को प्रदीप कुमार शर्मा निवासी साकेत कॉलोनी के घर से 92 हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषण चोरी किए थे। इससे पहले 26 अक्तूबर 2019 को रूबी वर्मा निवासी गंगा नगर के घर से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये और आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इसके अलावा 12/13 नवंबर 2019 की रात को सुमन दीक्षित निवासी रमनपुर के घर से 14 लाख रुपए व आभूषण चोरी की घटना हुई थी। अभियुक्त के पास से पूरा माल बरामद किया गया था। इसी के चलते सलीम व उसके सहयोगियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से अभियुक्त सलीम फरार चल रहा था। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ 20/21 जून 2020 की रात करीब सवा बजे इनामी के घर दबिश दी और सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ की टीम में उमेश कुमार, शीलेश कुमार, रामवीर सिंह, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें