फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: संक्रमित रिटायर्ड दरोगा की मौत, तीन पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। उनकी आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वहीं, एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों संक्रमित मरीजों को कोविड-1 अस्पताल मुरसान में भर्ती करा दिया है। मुरसान का एक 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सादाबाद के नगला चौधरी निवासी 65 वर्षीय दरोगा वैसे तो फिरोजाबाद में रहते थे, लेकिन पिछले दिनों यहां अपने बेटे के पास आ गए थे। यहीं पर उनकी तबियत खराब हो गई तो उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक जून को आई जांच रिपोर्ट में रिटायर्ड दरोगा कोरोना संक्रमित पाए गए। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को आगरा में ही इलाज के दौरान संक्रमित रिटायर्ड दरोगा की मौत शनिवार को हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हाथरस शहर के बीचोबीच स्थित गली चूड़ी वाली निवासी एक मेटल व्यवसायी की पत्नी की 31 मई को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद संदेह होने पर परिवार के सदस्यों ने अलीगढ़ की एक निजी लैब में अपनी जांच कराई। जांच रिपोर्ट में तीनों पॉजटिव निकले। इसमें एक महिला भी शामिल है। इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई और तीनों को कोविड-1 अस्पताल मुरसान में दाखिल करा दिया। परिवार के कुछ अन्य सदस्यों व संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन करने की भी तैयारी की जा रही है। वहीं, एक मुरसान का युवक अलीगढ़ में निजी लैब को दिए जांच सैंपल की रिपोर्ट में संक्रमित मिला। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना के 15 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें