फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धान की टोकन से ऑनलाइन खरीद पर लगा अस्थायी विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद में प्रगति लाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने पीसीएफ के तहत संचालित सरकारी धान क्रय केंद्र, क्षेत्रीय सहकारी समिति मुरसान पूर्वी का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर धान क्रय केंद्र प्रभारी राधाचरण शर्मा, सचिव सहायक राजेश गुप्ता मिले। केंद्र पर तीन कृषकों के पंजीयन प्रपत्र संरक्षित मिले।
उन्होंने निर्देश दिया कि सत्यापित कृषकों से संपर्क स्थापित कर धान खरीदा जाए। ई-पॉप मशीन को अपडेट कर इसके संचालन की जानकारी दी गई। शासन द्वारा ऑनलाइन टोकन से खरीद को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अब बिना ऑनलाइन टोकन के धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

खरीद की ऑनलाइन फीडिंग ई-पॉस मशीन से की जाएगी। ऑनलाइन खरीद की पर्ची कृषक को दी जाएगी। पर्ची की एक कॉपी केंद्र पर रहेगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 21 कृषकों से कुल 1265.10 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में धान विक्रय के लिए कुल 222 पंजीयन के सापेक्ष 146 पंजीयन का सत्यापन एसडीएम की लॉगिन आईडी से किया जा चुका है। 100 क्विंटल तक धान बेचने वाले कृषकों को सत्यापन के दायरे से मुक्त कर दिया गया है। ऐसे में जो कृषक 100 क्विंटल तक धान का विक्रय करेंगे, उनके पंजीयन के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। इससे ऊपर की खरीद के लिए सत्यापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें