फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित ग्राम बरसै के निकट एक टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक का चालक और उस पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गए। एंबुलेंस के जरिये घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
दरअसल ग्राम मीतई निवासी साहिल व सोहिल पुत्रगण शरीफ खां दवा लेने के लिए गांव से बाइक लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। टेंपो चालक सलीम पुत्र भोला निवासी रमनपुर हाथरस टेंपो में सवारियां लेकर सासनी से हाथरस जा रहा था। हाईवे पर ग्राम बरसै के निकट टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चालक एवं उसका भाई दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेस भी मौके पर पहुंच र्गइं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें