फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाहरी व्यक्ति पर रिकॉर्ड रूम में रखे अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बने राजस्व रिकॉर्ड रूम में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश और अभिलेखों में छेड़छाड़ किए जाने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने मौके पर बाहरी व्यक्ति द्वारा अभिलेखों में गड़बड़ी करते हुए पाए जाने पर हंगामा किया। सूचना पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) न्यायिक व प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों में हेराफेरी किए जाने के मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मामला कुछ यूं रहा कि एक अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में बने रिकॉर्ड में कुछ प्रार्थना पत्रों के आधार पर मुआयना करने के लिए गए थे। उन्होंने देखा कि रिकॉर्ड रूम में मंजूर अली नामक बाहरी व्यक्ति पहाड़पुर के गाटा संख्या 88 में कुछ छेड़छाड़ कर रहा था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि यह बाहरी व्यक्ति कार्यालय के कर्मचारियों की मिली भगत से अभिलेखों में कुछ नामों को बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर अधिवक्ता एकत्रित हो गए। अधिवक्ताओं ने रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेजों में कार्यालय कर्मचारियों की मिलीभगत से बाहरी व्यक्ति द्वारा अभिलेखों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डीएम अर्चना वर्मा मौके पर पहुंच र्गइं। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबंधित कर्मचारियों पर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। संबंधित दस्तावेजों को भी जांच के लिए अलग रखवा दिया। एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए एडीएम न्यायिक व ओसी कलेक्ट्रेट को नामित किया गया है। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें