न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसतापमान गिरने से बृहस्पतिवार को शहर में मौसम ठंडा रहा।इस कारण लोगों को गर्मी से राहत के लिए एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा था।जिन किसानों के खेत में धान की फसल खड़ी है, वह आसमान की ओर निहारते हुए बारिश न होने की दुआ कर रहे हैं।
तापमान गिरने से बृहस्पतिवार को शहर में मौसम ठंडा रहा। सुबह से शाम तक आसमान में बादलों का पहरा रहा। हालांकि मौसम के इस रुख ने किसानों की चिंता बढ़ी दी है।
किसानों को डर है कहीं बारिश से उनकी धान की फसल प्रभावित न हो जाए। इस कारण किसान तेजी से काम को निपटाने में जुटे रहे। उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से तापमान अधिक होने से गर्मी अधिक थी। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत के लिए एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा था।
बृहस्पतिवार की सुबह शहर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके साथ तापमान अधिकतम 29 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सिय पर पहुंच गया। इन-दिनों धान की कटाई का सीजन चल रहा है। जिन किसानों के खेत में धान की फसल खड़ी है, वह आसमान की ओर निहारते हुए बारिश न होने की दुआ कर रहे हैं। संवाद