न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस गांव गीगला में एक बच्चा पत्थर के नीचे दबकर घायल हो गया।उसका 10 वर्षीय बेटा लकी कमरा पाटने वाले पत्थरों के निकट खेल रहा था।परिजनों के अनुसार आगरा में उपचार के दौरान 10 वर्षीय लकी की मौत हो गई।
गांव गीगला में एक बच्चा पत्थर के नीचे दबकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
गांव गीगला का रहने वाले असलम के घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। उसका 10 वर्षीय बेटा लकी कमरा पाटने वाले पत्थरों के निकट खेल रहा था। अचानक पत्थर के खिसक गए।
लकी पत्थरों के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां से गंभीर रूप घायल बालक को आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार आगरा में उपचार के दौरान 10 वर्षीय लकी की मौत हो गई। संवाद