गांव मिढ़ावली में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाती पुलिस व राजस्व विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
गांव मिढ़ावली में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने ग्राम समाज की भूमि से वर्षों पुराना कब्जा हटवाया। कब्जा करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि रणवीर सिंह द्वारा काफी समय से ग्राम पंचायत के गांव हेली में ग्राम समाज की चार बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। राजस्व टीम लगातार कब्जे को हटवाने के लिए पहुंचती थी, लेकिन कब्जा नहीं हट पाता था।
रविवार को उन्होंने चौकी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में भेजे गए पुलिसकर्मी एवं राजस्व निरीक्षक देवी शरण, लेखपाल नरेंद्र देव मौके पर पहुंचे और बलपूर्वक दबंग के कब्जे से ग्राम पंचायत की चार बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया कराया गया। रणवीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उनको चार लाख रुपये के मुचलके पर छोड़ा गया। ऊंचा गांव में रास्ते में दीवार लगाने वाले अवैध कब्जे धारी की दीवार गिराई गई। कब्जाधारी मौके से फरार हो गया।