फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पड़ोसी महिला के घर में कूदकर किशोर ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित एक गांव में किशोर ने पड़ोस की महिला के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। घर में सो रहे परिवार के लोग महिला की चीख सुनकर जाग गए। इस बीच यह किशोर भाग गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला विवाहिता अपने घर में सो रही थी। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। आरोप है कि इस बीच एक किशोर घर के अंदर दाखिल हो गया। किशोर ने कमरे में सो रही महिला को पकड़ लिया। किशोर को देखकर महिला के मुंह से चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की चीख सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई और वह छत से नीचे आ गए। इतने में ही किशोर मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें