हाथरस: कोल्ड चेन का निरीक्षण करती लखनऊ की टीम।
- फोटो : HATHRAS
लखनऊ से आई टीम ने जाना कोल्ड चेन का हाल
टीम ने सीएचसी सासनी व मुरसान की कोल्ड चेन का किया निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लखनऊ से आई टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान व सासनी की कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। दोनों ही जगहों पर मिली कुछ खामियों को दूर करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा कुछ गांवों का निरीक्षण कर टीकाकरण की स्थिति देखी।
कोल्ड चेन डिवीजन के लखनऊ से जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परमीत द्वारा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विजेंद्र सिंह, यूनिसेफ कोऑर्डिनेटर हैदर नकवी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी की कोल्ड चेन का निरीक्षण किया गया। इसमें लखनऊ से आए अधिकारी ने व्यवस्थाओं की और बेहतरी के लिए सुझाव दिए। कुछ अभिलेखों के अंग्रेजी भाषा में होने के कारण, जानकारी सही से नहीं भर पाने पर अधिकारियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपनी निगरानी में अभिलेखों को सही करवाएं।
मुरसान के हतीसा गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर पर लगने वाले टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया। मुरसान की कोल्ड चेन को चेक किया गया। मिशन इंद्रधनुष की भी समीक्षा राज्य स्तरीय अधिकारी द्वारा की गई। डॉ. परमीत, अमृतांशु और डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया की जिला कोल्ड चेन को जल्द ही सीएमओ कार्यालय के परिसर में स्थित नई इमारत में स्थापित किया जाएगा।