न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक मार्च 2021 से पांच मार्च 2021 तक गोपनीय आख्या अंकन के लिए नियमावली के विरुद्ध जाकर निर्धारित किए गए पैरामीटर्स के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्री लंबित मांगों को लेकर कई परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि सरकार और शासन को हमारी मांगों को मानना ही होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कई स्कूलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।