फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छत से गिरकर शिक्षक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : शिक्षक बल्लभ चतुर्वेदी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में पानी की टंकी के पास सीमेंट लगाने के लिए चढ़े शिक्षक नीचे गिरने से घायल हो गए। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए।
शहर की साकेत कॉलोनी निवासी बल्लभ चतुर्वेदी पुत्र विजय चतुर्वेदी विकास खंड हाथरस के संविलियन विद्यालय गंगचौली में तैनात थे। बुधवार की सुबह बल्लभ चतुर्वेदी अपने मकान की छत पर रखी पानी की टंकी के पास सीमेंट लगाने के लिए गए थे। इस बीच उनका पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गए, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें अलीगढ़ लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। शिक्षक की मौत से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें