फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आगरा-अलीगढ़ मंडल को मिलाकर बनाया जाए ताज प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार और इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आगरा-अलीगढ़ मंडल को मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की मांग को लेकर बुधवार को एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन को लेकर इन-दिनों हलचल तेज हो गई है। इस क्रम में ताज प्रदेश समिति आगरा-अलीगढ़ मंडल को मिलाकर अलग प्रदेश के लिए काम कर रही है। अभी हाल ही में समिति के अध्यक्ष केपी सिंह व संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि की देखरेख में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि किसी भी हालत में ताज प्रदेश बनना ही चाहिए।
विज्ञापन

अपने देश में ही प्रस्तावित ताज प्रदेश से भी छोटे-छोटे राज्य हैं। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन राजनीतिक उद्देश्य नहीं, बल्कि रोजगार, विकास, कानून- व्यवस्था, न्याय- व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था आदि की दृष्टि से होना चाहिए। ताज प्रदेश बनने से क्षेत्र के सारे नागरिकों को सौ किलोमीटर के दायरे में सारी सुविधाएं मिलेंगी। सरकारों का प्रशासनिक तंत्र पर होने वाला खर्चा कम होगा। सबकुछ जनता के हित में होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन इंडिया के अध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा व डिस्ट्रिक्ट बार के प्रेस प्रवक्ता संजय दीक्षित, मीडिया प्रभारी देवेश दीक्षित, रवींद्र ठाकुर, नरेश कुमार सिंह, मोहित कश्यप, विवेक कुमार, अशोक राणा, सत्यप्रकाश कौशिक, अनुराग भारद्वाज, राधेलाल पचौरी, योगेंद्र, प्रताप राघव, सचिन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें