फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बहन के ससुराल से लापता होने की दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

खंदौली आगरा के रहने वाले एक युवक ने ससुराल से अपनी बहन के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। भाई ने शिकायत में बताया है कि करीब दो वर्ष पहले उसकी बहन की शादी सादाबाद के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले लगातार मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे हैं। कई बार सुलह हो चुका है।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि 19 अगस्त को भी उसकी बहन ने फोन कर सास और पति द्वारा मारपीट कर घर से निकालने की धमकी दिए जाने की शिकायत की थी। उस दिन व्यस्त होने के चलते वह सादाबाद नहीं आ सका। 20 अगस्त को जब वह बहन के घर पहुंचा तो वह नहीं थी। ससुराल के लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। भाई ने तहरीर देते हुए ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें