न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी दो पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। मामला कोतवाली पहुंचा तो एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी एक पक्ष के व्यक्ति पर दूसरे पक्ष के रुपये हैं। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट हो गई।
आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस मामले की शिकायत लेकर दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। संवाद