फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : त्योहार पर खूब बिकी मिठाई, विक्रेताओं के यहां रही भीड़

विज्ञापन
हाथरस : भाई दूज के मौके पर हलवाई की दुकान पर मिठाई की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाई दूज के मौके पर शनिवार को शहर में मिठाई विक्रेताओं के यहां सुबह से खरीदारों की भीड़ लगी रही। मिठाई की बंपर बिक्री होने के कारण दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। कुछ नामचीन दुकानदारों के यहां तो दोपहर में मिठाई खत्म हो गई।
भाईदूज के पर्व पर शनिवार को देसी और वनस्पति घी सभी तरह की मिठाइयों की बिक्री हुई। मिठाइयों के साथ सूखे मेवों को भी खरीदारी की गई। सुबह से शहर की हर छोटी बड़ी दुकान पर भीड़ लगी रही। प्रसिद्ध दुकानों पर तो दोपहर में ही मिठाइयां खत्म हो गई और दुकानों पर ताले लग गए। संवाद
विज्ञापन

गोले की भी जमकर हुई खरीदारी
भाईदूज पर बहनों द्वारा भाइयों को नारियल का सूखा गोला देने का रिवाज है। परचून की दुकानों पर सुबह से गोला खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। भाईदूज पर गोला के दाम 300 से 400 प्रतिकिलो तक पहुंच गए। दाम अधिक होने के कारण खरीदारों को ज्यादा खर्चा करना पड़ा।
विज्ञापन

खूब बिके गिफ्ट व चाकलेट पैक
भाईदूज पर वाहनों को उपहार देने का चलन भी बढ़ गया है। इस बार भाइयों ने बहनों से टीका कराने के बाद उनको आकर्षक उपहार व चाकलेट के गिफ्ट पैक दिए। सुबह से शाम तक चाकलेट व गिफ्ट पैक की दुकानों पर खूब भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें