फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सुबह से खुलीं मिठाई व राखी की दुकानें, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
हाथरस: घेबर खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रविवार को लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच शासन स्तर से मिठाई विक्रेताओं व राखी बचेने वालों को दुकान खोलने की रियायत दी गई। इसलिए रविवार की सुबह से मिठाई व राखी की दुकानें खुली। पर्व को लेकर लोगों ने राखी व मिठाई की खूब खरीददारी की। इस कारण बाजार में अच्छी खासी चहल पहल रही।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन से पहले रविवार को जिला प्रशासन की ओर से मिठाई और राखी की दुकानों को खोलने की अनुमति मिलते ही बाजार में तैयारियां शुरू हो गई। मिठाई कारोबारियों के गोदामों में देर रात तक मिठाई बनाने क सिलसिला जारी रहा। हालांकि इस बार रक्षाबंधन पर लोगों को मन पसंद मिठाई खिला पाना मुश्किल होगा। क्योंकि एक दिन के मिनी लॉकडाउन गुजरने के बाद रविवार को कई मिठाइयों का बाजार में सजना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से अन्य दिनों की अपेक्षा मिठाई की दुकानें जल्दी खुली। दुकान खुलने के साथ ग्राहकों ने मिठाइयों की खूब खरीददारी की। शहर के छोटे सासनी गेट, रामलीला मैदान, गांधी तिराहा, आगरा रोड, अलीगढ़ रोड आदि दुकानों पर खूब मिठाइयों की बिक्री हुई। वहीं बहनें अपने भाइयों के लिए कानपुर, कलकता व बच्चों के लिए मोटू पतलू, छोटा भीम की राखियां खरीदने के लिए खूब दिमाग खपाती रही। काफी लोग दुकान खुलने के बाद मिठाइयों को लेकर ससुराल को भी रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें