फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरम के अभाव में लटका 271 प्रधानों का शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल जिले के 192 ग्राम प्रधानों को ही शपथ दिलाई जाएगी। जिला पंचायतराज विभाग की ओर से इन ग्राम प्रधानों की सूची तैयार कर ली गई है। शेष 271 ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत का कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्यों के पदों पर मतदान कराया गया। अब जिला प्रशासन विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कराने की तैयारियों में जुटा है। जिले की 192 ग्राम पंचायतों में ही ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। पंचायतराज विभाग की ओर से इनकी सूची तैयार कर ली गई है। शेष पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की दो तिहाई संख्या पूरी न होने के कारण इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। 292 ग्राम प्रधान अधिकार विहीन रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से उपचुनाव के लिए डेटा तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण के लिए 192 ग्राम प्रधानों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें