फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 262 ग्राम पंचायतों में होगा 18 व 19 जून को शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले की 262 ग्राम पंचायतों के संगठित होने के साथ ही ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ दिलाए जाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को 18 व 19 जून को शपथ दिलाई जाएगी। 17 जून को ग्राम पंचायतों के संगठित करने की अधिसूचना जिलाधिकारी जारी करेंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप चुनाव कराया गया। अब इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाए जाने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी क्रम में वर्चुअल माध्यम से ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 20 जून को नवगठित पंचायतों में प्रथम बोर्ड बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें