न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके की कांशीराम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय मनीष पुत्र रामबाबू लाल की रात को करीब एक बजे अचानक तबीयत खराब हो गई।
यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर घर चले गए। संवाद