फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन बुजुर्गों की अचानक बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तीन बुजुर्गों की अचानक हालत खराब हो गई। उनके परिजन उनको बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी 52 वर्षीय जमील पुत्र जुम्मन खां की आधीरात को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उनको रात करीब सवा दो बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब सवा नौ बजे शहर की साकेत कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय प्रदीप पौरुष पुत्र रवेंद्रपाल सिंह पौरुष को परिजन बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शहर की लोहिया नगर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय देवकी पुत्र बाबूलाल की शुक्रवार की दोपहर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां उनको भी मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें