फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाटरी से घोषित परिणाम में सपा समर्थित सुदामा देवी जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

बेहद संवेदनशील समझे जा रहे ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शनिवार को मतगणना के समय फिर पेच फंस गया। दोनों प्रत्याशियों को 39-39 वोट मिलने के बाद प्रशासन दुविधा में आ गया। मौके पर डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल भी मौजूद थे। परिणाम टाई होने के बाद प्रशासन ने लाटरी निकलवाई। लाटरी में परिणाम सुदामा देवी के पक्ष में आया। उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।
बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान सुबह 11 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। पंत चौराहे से सिकंदराराऊ की तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सुदामा देवी के समर्थक थे तो अलीगढ़ की तरफ गेस्ट हाउस के बाहर भाजपा के समर्थक जमा थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक 79 में से 78 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू हुई, लेकिन दोनों ही प्रत्याशियों के 39-39 वोट आते ही पेच फंस गया। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने के बाद अधिकारियों ने लाटरी से नतीजा घोषित कराने का निर्णय लिया। लौटरी से निकले परिणाम में सपा समर्थित सुदामा देवी विजयी रहीं। हार के बाद भाजपाइयों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम टाई होते ही शुरू हो गया उपद्रव
सिकंदराराऊ। मामला टाई होने के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ब्लॉक कार्यालय के बाहर जमे सपाइयों को समझ़ा रहे थे। तभी अचानक वहां उपद्रव चालू हो गया। उपद्रव के दौरान सुदामा देवी के पुत्र बंटी यादव सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको चोट गोली से लगी या पत्थर से, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। उपद्रव के संबंध में वायरल हो रहे वीडियो में उनके माथे पर चोट नजर आ रही है और समर्थक उनको ले जाते हुए दिख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें