फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन दिन स्काउट-गाइड की जानकारी हासिल करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में तीन दिन के स्काउट गाइड प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इसमें विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। आपातकालीन पस्थितियों से किस तरह निपटना है, ये भी बताया जाएगा।
श्रीमानिक चंद इंटर कॉलेज लाड़पुर में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य राकेश कुमार व जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रथम दिन जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को स्काउट-गाइड का परिचय, प्रतिज्ञा, नियम, पेट्रोल सिस्टम, शिविर उपकरण, पायनियरिंग आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि जिले में सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है, क्योंकि स्काउट-गाइड में बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही सेवा भाव के साथ बच्चों को सेना, रेलवे, पुलिस और सीआईएसएफ में भर्ती का लाभ मिलता है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सत्यनारायण राम, हरीशचंद्र सरोज, धर्मेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, विष्णु कुमार लवानिया, श्री कृष्ण, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें