फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कराटे प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया जोश

विज्ञापन
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में कराटे प्रतियोगिता की शुरुआत करतीं सदर विधायक अंजुला माहौर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज में राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की अंतर महाविद्यालयीय कराटे (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में केए कॉलेज कासगंज विजेता और बागला डिग्री कॉलेज हाथरस उपविजेता रहा।
उद्घाटन सदर विधायक अंजुला माहौर, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह और कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह ने संयुक्त रूप से हनुमान जी के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इन्हीं में से कोई भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनेगा और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। सीओ सिटी ने ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की सीख दी और उच्च पदों पर खिलाड़ियों को आसीन होने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ छौंकर ने खिलाड़ियों को महाविद्यालय स्तर पर सुविधाएं देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही खेलकूद के उपकरणों के साथ नई विधाएं व नए उपकरणों के साथ नए पाठ्यक्रम खोले जाएंगे। आयोजन सचिव डॉ. सत्यदेव पचौरी प्रभारी शारीरिक शिक्षा विभाग ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि और प्राचार्य, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ. विजय चौधरी, चयनकर्ता प्रमोद दलाल, डॉ. दुर्वेश कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन, डॉ. लाल सिंह का आभार जताया। मेजर राजकमल दीक्षित, रजनीश कुमार, डॉ. पी चौधरी, सचिन शर्मा, दीप जगत, अभिषेक चौधरी एनसीसी कैैडेट्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 45 किलो महिला वर्ग में चंद्रप्रभा, 50 किलो भार वर्ग में उपासना, 55 किलोग्राम में दीक्षा शर्मा, 61 किलो भार वर्ग में प्रियंका वर्मा, 68 किलो में पिंका गुप्ता व बुलबुल केए कॉलेज कासगंज के सभी खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम पुरुष वर्ग में अल कैफ, 55 किलो में गौरव कुमार, 60 किलाग्राम में पवन कुमार सिंह, 67 किलो में शिवम शर्मा, 75 किलो में मोहिताश, 84 किलो में मोहम्मद अब्दुल्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें