कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए विद्यार्थियों ने निकाली रैली
संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए माया इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने लोगों को इस संक्रमण के लक्षणों एवं बचाव के तरीकों की जानकारी दी। शुभारंभ डायरेक्टर रविंद्र सिंह सेंगर ने किया। रैली का नेतृत्व संस्था के एचओडी डॉ. मनीष कुमार ने किया।
उन्होंने इस संक्रमण के कारण, लक्षण और समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार फार्मासिस्ट होने के नाते प्रतिदिन अपना कार्य करने के साथ किसी भी संक्रमण को फैलने से पहले ही उसे रोकने के लिए निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। आरती गुप्ता ने कहा कि सभी बीमारियों का इलाज हमारे आयुर्वेद में ही छिपा हुआ है। इस संक्रमण से बचने के लिए तुलसी, अदरक, नीम, करेले व पीपली आदि का सेवन नियमित रूप से करें। छात्र-छात्राओं ने चार्ट व पोस्टर के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे जागरूक किया।
इस मौके पर प्रताप सिंह सेंगर, अमन सेंगर, विशाल सिंह, मोहित त्यागी, वीरेंद्र सिंह, जितेद्र सेंगर, अजयवीर सिंह, सुमित आजाद, तुलसी कुशवाहा, बंटी बघेल, भवानी शंकर आदि मौजूद थे।