फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

विज्ञापन
गरिमा चौधरी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा में गांव मई अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी परचम लहराया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह ने बताया कि 12वीं की छात्रा गरिमा चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और दीपक सारस्वत ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वहीं, दसवीं के छात्र भानुप्रताप ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, शिवकुमार 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, ऋतु सारस्वत 88 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय तथा अनीत कुमार 87 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। विद्यालय के 10 से अधिक छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. हरीश चौधरी ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टॉपर छात्रा, ऋतु। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें